हालात

बंगाल: TMC का BJP पर हमला, कहा- चुनाव के चरणों से कोई फर्क नहीं पड़ता, बीजेपी को हर हाल में पराजित करेगी जनता

टीएमसी के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, “चरणों की संख्या बीजेपी की इच्छा को दर्शाती है और निर्वाचन आयोग ने अपने राजनीतिक आकाओं की जरूरतों के अनुसार काम किया है।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाने को ज्यादा तवज्जो न देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने चरणों की संख्या अपने राजनीतिक आकाओं की जरूरतों के अनुसार तय की।

Published: undefined

पार्टी ने सवाल उठाया कि 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी फैली होने के बावजूद आयोग ने आठ चरण में चुनाव कराया था जबकि इस बार केवल दो चरण में चुनाव कराने का फैसला किया है। टीएमसी के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, “चरणों की संख्या बीजेपी की इच्छा को दर्शाती है और निर्वाचन आयोग ने अपने राजनीतिक आकाओं की जरूरतों के अनुसार काम किया है।”

Published: undefined

निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित करते हुए बताया कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में मतदान होगा। चक्रवर्ती ने कहा, “2021 में जब लोग कोविड संक्रमण से मर रहे थे, तब राज्य में आठ चरण में चुनाव कराए गए और अब जब ऐसी कोई बीमारी नहीं है, तो केवल दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय क्यों लिया गया? चुनावों के चरणों की संख्या मायने नहीं रखती, लोग बीजेपी को हर हाल में परास्त कर देंगे।”

Published: undefined

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने दो चरण में चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन साथ ही सवाल किया कि क्या मतदाता बिना डर और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि उन्होंने हाल ही में आयोग की पूर्ण पीठ के साथ बातचीत में मतदाताओं को डराने और धमकाए जाने का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं। लेकिन मेरी एकमात्र चिंता यह है कि क्या मतदाता स्वतंत्र रूप से और बिना किसी भय के मतदान कर सकेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में कई बार ऐसा हुआ कि कई चरण में चुनाव होने के बावजूद भी मतदाता वोट नहीं डाल पाए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined