हालात

दिवाली पर मिलावटखोरों से सावधान! दिल्ली में नकली जीरा फैक्ट्री का पर्दाफाश! घास, गुड़-पत्थर के पाउडर से बनाते थे जीरा

दिल्ली पुलिस ने घास, गुड़ और पत्थर के पाउडर से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक ट्रक से 348 बोरी जीरा, गोदाम में 55 बोरी जीरा, 35 घास की बोरी, गुड़ के सिरके की 25 बोरी, 25 बोरी स्टोन पाउडर बरामद किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिवाली के त्योहार का मौसम है। ऐसे में आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने के लिए मिलावटखोर सरक्रिय हो गए हैं। दिल्ली में नकली जीरे की फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने कंझावला के मंडनपुर रोड पर नकली जीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए नकली जीर बनाने में इस्तेमाल आने वाली बड़ी मात्रा में चीजों को जब्त किया है।

पुलिस ने घास, गुड़ और पत्थर के पाउडर से नकली जीरा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक ट्रक से 348 बोरी जीरा, गोदाम में 55 बोरी जीरा, 35 घास की बोरी, गुड़ के सिरके की 25 बोरी, 25 बोरी स्टोन पाउडर बरामद किया गया है।

नकली जीरे की ऐसे करें पहचान

असली और नकली जीरे में फर्क पता ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। जीरे की पहचान के लिए एक कटोरी में पानी लें और इसमें जीरा डालकर छोड़ दें। अगर जीरा रंग छोड़ने लगे और टूट जाए, तो समझ लीजिए कि यह जीरा नकली है। वहीं, पानी में डालने के बाद असली जीरे में कोई बदलाव नहीं होता है। असली जीरे की पहचान उसकी खूशबू से भी की जा सकती है। 

नकली जीरा खाने से क्या नुकसान होता है?

नकली जीरा खाने से सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। इसे खाने से इससे इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। साथ ही इसे खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती है। नकली जीरा खाने से स्टोन (पथरी) और त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए