कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज पांचवां दिन है। केरल के तिरुवनंतपुरम के परस्सला में सुबह 7 बजे सबसे पहले 'भारत यात्रियों' के कैंप में तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने पर ‘भारत यात्रियों’ का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एक वीडियो में स्थानीय लोग ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। पदयात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। पदयात्रा के दौरान अलग-अलग समुहों और तबकों के लोग राहुल गांधी से मिल रहे हैं। उनका स्वागत कर रह हैं।
क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पदयात्रा के दौरान एक जगह एक बच्ची राहुल गांधी को तिलक लगाते नजर आई। राहुल गांधी ने बच्ची से तिलक लगवाया उसके बाद वह आगे बढ़े।
सड़कों पर राहुल गांधी का स्वागत करने और उनसे मिलने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। कांग्रेस सांसद सभी लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्यांए भी सुन रहे है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए