हालात

'भारत जोड़ो यात्रा' 1 दिन के ब्रेक के बाद राजस्थान की 'छोटी काशी' से बढ़ी आगे, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' को भारी जन समर्थन मिल रहा है। हजारों की संख्या में हर रोज लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ग, हर समुदाय के लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विराम के बाद आज सुबह राजस्थान के बूंदी जिले के रंगपुर गांव से शुरू हुई। पदयात्रा में सीएम अशोक गहलोत के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य नेता भी शामिल हुए।

Published: undefined

पदयात्रा में गहलोत समेत कई बड़े नेता शामिल

राहुल गांधी ने गांधी ने अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को पदयात्रा से एक दिन का ब्रेक लिया था। गुरुवार को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रणथंभौर पहुंचीं थीं।

Published: undefined

राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' को भारी जन समर्थन मिल रहा है। हजारों की संख्या में हर रोज लोग पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ग, हर समुदाय के लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ स्वच्छता के योद्धा सफाईकर्मी भी जुड़े और अपनी आवाज बुलंद की। 

Published: undefined

पदयात्रा में सफाई कर्मी शामिल

राहुल गांधी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिस समय पदयात्रा गलियों और चौराहों से गुजर रही थी। महिलाएं, बच्चे अपने घरों की छतों पर चढ़कर राहुल गांधी को देख रहे थे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए तो कुछ तस्वीरें खींचते नजर आए।

Published: undefined

छतों से 'भारत यात्रियों' का उत्साह बढ़ाते लोग

रास्ते में रुक कर कुछ लोग राहुल गांधी को निहार रहे थे, तो कुछ लोग उनसे मिलने के लिए पदयात्रा के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए। इस दौरान पदयात्रा में भारी भीड़ नजर आई।

Published: undefined

रास्ते में पदयात्रा को निहारते बुजुर्ग

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined