
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी समेत कई नेता भी इस यात्रा में साथ रहेंगे। यूपी में 130 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जिलों यानी गाजियाबाद, बागपत और शामली के 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यूपी में कांग्रेस की ओर से भी यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। बागपत में मवींकला गांव के पास दो लाख वर्ग फीट में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जहां पहले दिन कार्यकर्ता नाइट स्टे करेंगे।
7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली इस पदयात्रा ने 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लिया था। जिसके बाद मंगलवार से अब इस यात्रा का अगला चरण शुरू होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, “3500 किमी की लंबी भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के असल मुद्दों की बुलंद आवाज और एकजुटता व प्रगति का संकल्प लिए 3 जनवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम रखेगी।”
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST
करीब एक हफ्ते के ब्रेक के बाद दिल्ली में कनटेनर कैंप साइट पर आज सुबह 8.30 बजे झंडोत्तोलन के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद 10 बजे कश्मीरी गेट के जमुना बाजार स्थित मरघट हनुमान मंदिर से पद यात्रा शुरू होगी। यहां से लोहा वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, घर्मपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी चौक, दयालपुर पुलिस स्टेशन होते हुए यात्रा लोनी बॉर्डर पहुंचेगी। गोजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर 12 बजे फ्लैग हैंडओवर कार्यक्रम होगा।
लोनी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद यात्रा यूपी में प्रवेश कर जाएगी। यहां से निकलने के बाद 2 बजे पावी सादकपुर में ब्रेक होगा और फिर यात्रा बागपत की ओर बढ़ जाएगी। इसके बाद शाम को बागपत बॉर्डर के नजदीक द हरि कैसल रिजॉर्ट पर पहुंचकर यात्रा का नाइट स्टे होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओँ के लिए इसी फॉर्म हाउस के सामने ईंट भट्टे के पास 2 लाख वर्ग फीट एरिया में जर्मन हैंगर लगाया गया है।
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण शुरू होने से पहले सोमवार को कांग्रेस ने नया टाइटल सॉन्ग भी जारी किया, जिसके बोल हैं– ‘अब नहीं तो कब’। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल के जरिए यह गीत शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि वे देश को एक करने के लिए अलख जगाएं।
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा के यूपी में प्रवेश करने के एक दिन पहले सोमवार से सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। सीआरपीएफ की एक टीम ने पूरे रूट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी हैं। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा के पूरे रूट की स्थिति की समीक्षा की है, ताकि कल से शुरू यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य वीआईपी की सुरक्षा में कोई खामी न रह जाए।
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST
वहीं गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ग्रामीण) ईरज राजा ने सोमवार सुबह यात्रा के रूट का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाएं देखी। इस रूट पर मंगलवार को सुबह से देर शाम तक किसी भी तरह का वाहन नहीं चलेगा। सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के जिलों से भी पुलिस, एलआईयू और इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं यूपी के गाजियाबाद में प्रवेश से पहले दिल्ली में यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Jan 2023, 8:30 PM IST