हालात

भोजपुरी स्टार न‍िरहुआ को बीजेपी में नहीं मिला सम्मान, खड़े-खड़े हुए पार्टी में शामिल, तस्वीर वायरल, भड़के फैन

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। लेकिन इस दौरान उन्हें सम्मान तक नहीं मिला और ना ही बैठने के लिए उन्हें कुर्सी तक दी गई। तस्वीर वायरल होने के बाद प्रशंसकों में काफी नाराजगी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बीजेपी में शामिल होने के दौरान सम्मान तक नहीं मिला। दरअसल निरहुआ बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन यहां उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय आगे की सीट पर बैठे हुए थे। देश अध्यक्ष के साथ विधायक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह और दूसरे बीजेपी नेता बैठे हुए थे। जबकि निरहुआ उनके पीछे खड़े हुए दिखाई दिए। निरहुआ की ये तस्वीर सोशल मीड‍िया पर काफी वायरल हो रही है।

खबरों के मुताबिक, निरहुआ के अलावा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नेता संजय गुप्ता भी बीजेपी में शामिल होने पहुंचे थे। उनको भी बैठने की जगह और सम्मान नहीं मिला। जिससे नाराज होकर उल्टे पांव लौट आए। संजय गुप्ता ने कहा, “मैं बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद पार्टी में शामिल होने आया था। उसके बाद भी मुझे बैठने तक को नहीं कहा गया।” उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी ज्वॉइन करने से पहले ये हालत है तो ज्वॉइन करने के बाद क्या होगा। सोशल मीडिया पर निरहुआ की इस तस्वीर को लेकर काफी प्रतिक्रिया भी आ रही है।

Published: 28 Mar 2019, 12:53 PM IST

निरहुआ की ये तस्वीर को देखकर प्रशंसक भड़क गए हैं। बीजेपी द्वारा इस बर्ताव से निरहुआ के प्रशंसकों में नाराजगी है। कई प्रशंसकों ने सोशल मीड‍िया पर यहां तक कह द‍िया है कि निरहुआ की हार तय है।

Published: 28 Mar 2019, 12:53 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 Mar 2019, 12:53 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान