हालात

मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, घाटकोपर में ढही इमारत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हुआ है। घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी कॉलोनी में ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। मलबे में 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव काम जारी है।

असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे ने कहा कि हम कैमरे के माध्यम से फंसे हुए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी तीन टीमें यहां काम कर रही हैं। मकान का ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह से ध्वस्त हुआ है। इसी कारण राहत कार्य करने में देरी हो रही है।

Published: 25 Jun 2023, 1:16 PM IST

महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।

Published: 25 Jun 2023, 1:16 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 25 Jun 2023, 1:16 PM IST

  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके