हालात

नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले बोर्डिंग गेट पर बेहोश हुआ इंडिगो का पायलट, मौत

नागपुर से पुणे जा रही इंडिगो की उड़ान से ठीक पहले गुरुवार को उसी उड़ान का एक पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नागपुर से पुणे जा रही इंडिगो की उड़ान से ठीक पहले गुरुवार को उसी उड़ान का एक पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “नागपुर में हमारे एक पायलट के निधन पर हमें दु:ख है। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।''

इस सप्ताह पायलटों की अचानक मौत का यह तीसरा मामला है, जिनमें से दो भारतीय हैं।

कतर एयरवेज का एक अनुभवी पायलट बुधवार को एक यात्री के रूप में दिल्ली से दोहा जा रहा था। रास्‍ते में गंभीर रूप से बीमार पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। उड़ान क्यूआर 579 को बीच रास्‍ते से दुबई के लिए डायवर्ट किया गया। गौरतलब है कि यह पायलट पहले एलायंस एयर और स्पाइसजेट के साथ जुड़ा था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए