हालात

हैदराबाद में बड़ा हादसा, आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

मृतकों की पहचान नरेश (35), उनकी पत्नी सुमा (28) और उनके बेटे जोशित (5) के रूप में हुई है। घटना राचाकोंडा आयुक्तालय के कुशाईगुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के साई नगर में तड़के करीब तीन बजे हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हैदराबाद में रविवार को आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुशाईगुड़ा में उस समय हुई जब लकड़ी के डिपो में सुबह-सुबह भीषण आग लग गई और बगल के एक घर में फैल गई। पुलिस के मुताबिक, लकड़ी के डिपो में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लगी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Published: undefined

मृतकों की पहचान नरेश (35), उनकी पत्नी सुमा (28) और उनके बेटे जोशित (5) के रूप में हुई है। दंपत्ति का एक और बेटा, जो रिश्तेदार के घर गया हुआ था, वह बच गया। घटना राचाकोंडा आयुक्तालय के कुशाईगुड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के साई नगर में तड़के करीब तीन बजे हुई।

Published: undefined

शहर में एक अन्य आग लगने की घटना में, एक लॉरी मैकेनिक की दुकान और एक गोदाम जलकर खाक हो गया। हादसा बहादुरपुरा में हुआ। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़िय़ों को लगाया गया। यहां जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined