हालात

यूपी के कन्नौज में बड़ा हादसा! बारिश के बीच कच्चे मकान की छत ढही, सगे भाई-बहन की मौत, चार घायल

हादसे की सूचना मिलने के बाद इंदरगढ़ थानाध्यक्ष और स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस- प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित गोपालपुर गांव में रविवार को कच्चे मकान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के दो बच्चों (सगे भाई बहन) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3 बजे पुत्तू लाल के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर के अंदर पुत्तूलाल अपने परिवार के साथ सो रहे थे। छत गिरने से सभी मलबे में दब गये। जोरदार आवाज सुनने के बाद ग्रामीण जब बाहर निकले तो घर गिरा देख सबके होश उड़ गए।

Published: undefined

ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विवेक और सरिता (सगे भाई-बहन) को मृत घोषित कर दिया और अन्य चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद इंदरगढ़ थानाध्यक्ष और स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस- प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Published: undefined

एक ग्रामीण ने बताया कि पुत्तूलाल अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान रात में अचानक दीवार गिर गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने मलबा हटाया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इसी महीने 14 सितंबर को यूपी के मेरठ में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जहां बारिश की वजह से एक घर की छत गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में भी मलबे में दबने के कारण दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे