हालात

यूपी के पीलीभीत में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल, सीएम योगी ने जताया दुख

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, पीलीभीत के नेशनल हाईवे पर आज सुबह 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई, इस हादसे में पिकअप में सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पेपर लीक पर प्रदर्शन मामला: बिहार के व्यक्ति का दावा- 'मैं रूस में था, फिर भी मेरे खिलाफ दर्ज कर दी गई FIR'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • छात्रों पर पैलेट गन चलवाने के लिए अमित शाह दोषी, पता नहीं था तो अयोग्य, पद से हटाएं पीएम मोदीः राहुल गांधी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में लौटी बहार, रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत और चांदी चमकी, सोना स्थिर

  • ,
  • खेल: शुभमन गिल बने वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज और पर्सनैलिटी राइट्स मामले में युवराज सिंह को राहत