हालात

यूपी में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ा हादसा, हाथरस में ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवड़ियों की मौत, कई घायल

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने 7 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांवड़ यात्रा के बीच उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दौरान कई कांवड़िये घाल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने 7 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। उन्होंन कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

Published: undefined

एक कांवड़िये ने बताया, “हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे।"

Published: undefined

कांवड़ यात्रा शुरू हुए सात दिन हो चुके हैं। कोरोना की वजह से दो सालों बाद हो रही कांवड़ यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ा यात्रा को लेकर इस बार सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांड़व यात्रा को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा