हालात

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुरक्षाबलों ने 5 को किया ढेर, कई घायल, गोलीबारी जारी

इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। राज्य के नारायाणपुर जिले के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाके अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नसक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस के भी दो जवान घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ की जगह से सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान की शुरूआत की जा चुकी है। दोनों पक्षों में मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

जानकारी के अनुसार उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाकर्मियों को मिली थी, इस सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार सुबह 8 बजे सर्च अभियान शुरू किया। इस सर्च ऑपरेशन की शुरुआत जैसे ही हुई, नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की डीआरजी, बीएसएफ और महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अभय को पकड़ने किए शुरू किए गए अभियान की हिस्सा थी।

गौरतलब है कि ये मुठभेड़ आज सुबह आठ बजे के करीब सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी का दौर जारी है। सुरक्षा बलों की रणनीति के तहत, नक्सलियों को घेरने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस कारण मुठभेड़ के जगह पर स्थिति काफी तेजी से बदल रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए