हालात

एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे Youtuber, मामला दर्ज

ED ने एल्विश यादव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पार्टियों में मादक पदार्थ के रूप में सांप के जहर का संदिग्ध रूप से इस्तेमाल के आरोप में धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘यूट्यूबर’ सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पार्टियों में मादक पदार्थ के रूप में सांप के जहर का संदिग्ध रूप से इस्तेमाल के आरोप में धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में गौतम बौद्ध नगर (नोएडा) जिला पुलिस द्वारा एल्विश और उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान यादव और मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।

नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर यादव द्वारा आयोजित पार्टियों में मादक पदार्थ के रूप में सांप के जहर के इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में 17 मार्च को यादव को गिरफ्तार किया था।

नोएडा पुलिस ने ‘रियलिटी शो’ - ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के विजेता यादव (26) के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 

पशु अधिकार गैर सरकारी संगठन ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर पिछले साल तीन नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह लोगों में यादव भी शामिल था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध