हालात

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से चार यात्रियों की मौत, बिहार के रहने वाले थे सभी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में बस पलट गई है। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गोरीपोरा इलाके में नेशनल हाईवे पर एक बस पलट गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रह है कि हादसे में मरने वाले सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि मरने वाले 4 यात्री में से 2 कटिहार, एक पश्चिमी चंपारण और एक किशनगंज के रहने वाला था। मरने वालों की पहचान इस्लाम अंसारी पश्चिमी चंपारण का, शिवू सिंघारी किशनगंज का और मोहम्मद अलाउद्दीन और माजकुरुल कटिहार के निवासी के रूप में हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Mar 2023, 9:46 AM IST

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध