हालात

उत्तराखंड उपचुनाव में BJP को बड़ा झटका, बद्रीनाथ और मंगलौर दोनों सीटों पर जीते कांग्रेस उम्मीदवार

मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को हराया। वहीं बद्रीनाथ विधानसभा सीट भी कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी के राजेंद्र भंडारी चुनाव हार गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य की मंगलौर और बद्रीनाथ दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें, मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को हराया। खबरों की मानें तो कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन 449 वोटो से जीते हैं।

वहीं बद्रीनाथ विधानसभा सीट भी कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी के राजेंद्र भंडारी चुनाव हार गए। बद्रीनाथ सीट इससे पहले भी कांग्रेस के ही खाते में थी। लेकिन राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिस वजह से यह सीट खाली हुई थी। उप चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को बद्रीनाथ सीट पर मात दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए