हालात

तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा, लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत, कई लोग झुलसे

आग का कारण सिलेंडर में हुआ धमाका बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले तेज धमाका हुआ और फिर टूरिस्ट कोच में आग लग गई। यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तमिलनाडु के मदुरै में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेन मदुरै स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान अचानक टूरिस्ट कोच में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कोच को बुरी तरह से चपेट में ले लिया। आग का कारण सिलेंडर में हुआ धमाका बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले तेज धमाका हुआ और फिर टूरिस्ट कोच में आग लग गई। यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी।

दक्षिणी रेलवे मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

मदुरै की डीएम एमएस संगीता ने बताया कि आज सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर रुके हुए कोच में आग लगने की घटना हुई। वे तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 55 लोगों को बचाया गया है और अब तक, हमने नौ शव निकाले हैं। बचाव अभियान जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Aug 2023, 9:31 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: बैंकिंग, रिलायंस के शेयरों में आई तेजी और US इन्फ्लेशन डेटा आते ही सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे