हालात

बिहारः स्कूल की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

खगड़िया के चंडीटोला गांव में मध्य विद्यालय के पास ही पंचायत समिति की ओर से एक नाले का निर्माण कराया जा रहा था। नाले के निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन से नाले के लिए खुदाई की जा रही थी, तभी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

फोटो सौजन्यः न्यूज नेशन
फोटो सौजन्यः न्यूज नेशन 

बिहार के खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल की दीवार गिर जाने से छह मजदूरों की दबकर मौत हो गई और दो से तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खगड़िया के चंडीटोला गांव स्थित मध्य विद्यालय के पास ही पंचायत समिति की ओर से एक नाले का निर्माण कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाले के निर्माण के दौरान जेसीबी से नाले के लिए खुदाई की जा रही थी, तभी स्कूल की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि इस घटना में छह मजदूरों की मौत हो चुकी है और दो से तीन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि मलबा हटाने का कार्य चल रहा है।

हादसे की खबर मिलने के बाद खगड़िया के जिलाधिकारी और एसपी सहित कई अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका जताई है। फिलहाल मलबा हटाकर दबे लोगों की तलाश जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया