हालात

बिहारः रोहतास में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मृतकों में दो महिला और चार बच्चे

इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर दोपहर में सो रहे थे। इसी दौरान पास स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और घर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी।

बिहार के रोहतास में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
बिहार के रोहतास में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत फोटोः सोशल मीडिया

बिहार के रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और चार बच्चे बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में एक दो साल की बच्ची मोती कुमारी के घायल होने की खबर है, जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इब्राहिमपुर में एक टीन वाले करकट के मकान में एक परिवार के लोग खाना खाकर दोपहर में सो रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान पास स्थित बिजली ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और घर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक छह लोगों की मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतकों में देव चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र मोहा कुमार और पुष्पा देवी की ननद माया देवी शामिल है। बताया जाता है कि देव चौधरी की एक छोटी पुत्री मोती कुमारी को घायल अवस्था में इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, उसके बाद पता चल सकेगा कि झोंपड़ी में आग बिजली ट्रांसफॉर्मर के चिंगारी की वजह से लगी है या घर के चूल्हे की चिंगारी से। अधिकारी ने कहा कि घायल बच्ची के समुचित इलाज का निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद