हालात

बिहार: पश्चिम चंपारण में भीषण हादसा, बेकाबू कार घर में घुसी, 7 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत, 4 की हालात गंभीर

पुलिस के मुताबिक, एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बेतिया से बगहा की ओर जा रही थी, तभी बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ब्रेजा कार सड़क किनारे एक घर में घुस गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर दो बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक ब्रेजा कार मंगलवार की सुबह बेतिया से बगहा की ओर जा रही थी, तभी बहुअरवा गांव के पास चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी।

Published: undefined

चौतरवा के थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति इतनी तेज थी कि सात लोगों को रौंदते हुए घर में जा घुसी। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है।

Published: undefined

इस दुर्घटना में घायल चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं, पुलिस उन्हे समझाने में जुटी है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined