हालात

बिहार विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी बोले- भाषण में हरियाली, लेकिन वास्तविकता कोसों दूर

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं। प्रतिदिन रेप, मर्डर, किडनैपिंग और गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को खानापूर्ति मात्र बताया।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि बिहार में यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई राज्यपाल आए और चले गए, लेकिन वही बोलते हैं, जो सरकार और अधिकारी लिखकर देते हैं। वही वे पढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाषण में हरियाली दिखती है, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं। प्रतिदिन रेप, मर्डर, किडनैपिंग और गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड से लेकर थाना तक कोई काम बिना पैसे के लोगों के नहीं हो रहे हैं।

Published: undefined

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर बिहार में इतना विकास हो ही रहा है तो सभी मामलों में यह प्रदेश फिसड्डी क्यों है? उन्होंने कहा कि बिहार केवल अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल है। शेष सभी मामलों में पीछे है। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले हमारे द्वारा घोषित की गई योजनाओं को बिहार सरकार ने लागू किया था।

Published: undefined

केंद्रीय बजट से जुड़े सवाल पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सब कुछ पहले वाला ही है। नया सिर्फ यह रहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में जब चुनाव था तो मिथिला की साड़ी पहनी थी। इस बार तमिलनाडु में चुनाव है, तो वहां की साड़ी पहनी। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को व्हीलचेयर के सहारे सदन पहुंचे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined