हालात

देशभर में 'अग्निपथ' पर 'बवंडर' के बीच आज बिहार बंद, प्रदेश के दर्जन भर जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, सुरक्षा कड़ी

उग्र प्रदर्शन के बीच बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस योजना के लागू कए जाने के बाद से लगातार बिहार में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। रेलवे की संतपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सेना भर्ती में लागू 'अग्निपथ' योजना के ऐलान के बाद से पूरे देश में इसके खिलाफ हिंस प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन के बीच ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आज बिहार बंद है। बिहार में कई छात्र संगठनों ने आज प्रदेशव्यापी बंद बुलाया है। इसका राष्ट्रीय जनता दल, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने समर्थन किया है।

Published: 18 Jun 2022, 8:41 AM IST

उग्र प्रदर्शन के बीच बिहार के 12 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस योजना के लागू कए जाने के बाद से लगातार बिहार में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। रेलवे की संतपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है। ऐसे में बिहार बंद को देखते हुए राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Published: 18 Jun 2022, 8:41 AM IST

अग्निपथ योजन के खिलाफ देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान समेत 13 राज्यों में फैल गई है। सबसे ज्यादा बवाल बिहार और और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं, हरियाणा में भी इसका जोरदार विरोध हो रहा है। विरोध के बीच एक जिले में मोबाइल इंटरनेट के साथ एसएमएस सेवा भी 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।

हिंसक प्रदर्शनों के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के एजेंडे में अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध को भी शामिल किया जा सकता है।

Published: 18 Jun 2022, 8:41 AM IST

बिहार पुलिस के मुताबिक, उग्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 16 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, मोतिहारी में 23 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं। समस्तीपुर और दरभंगा में धारा 144 लागू है। अग्निपथ योजना के खिलाफ सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन बिहार में ही देखा जा रहा है। शुक्रवार को नालन्दा के इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस की चार बोगियों को आग के हवाले कर दिया गया। आरा में कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन को जला दिया गया। वहीं, बिहिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपये लूट लिए गए।

Published: 18 Jun 2022, 8:41 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 18 Jun 2022, 8:41 AM IST