हालात

बिहार: नालंदा जिले के पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण ब्‍लास्‍ट, 5 की मौत, 25 घायल, कई घर ध्‍वस्‍त  

<b></b> नालंदा जिले के एक मकान में 22 मार्च की देर रात विस्फोट होने से 3 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि घायलों की संख्या 25 पहुंच गई है।&nbsp;

फोटो: सोशल मीडिया&nbsp;
फोटो: सोशल मीडिया   नालंदा जिले में पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट

बिहार के नालंदा जिले में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट हो गया। विस्‍फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घर ध्वस्‍त हो गए। विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 3 बच्चे शामिल हैं।

एटीएस के 8 सदस्यों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इस हादसे की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, खासगंज इलाके में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में 22 मार्च की रात को अचानक विस्फोट हो गया। नालंदा के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस घटना के बाद पटाखा कारखाने के मालिक मोहम्मद सरफराज के खिलाफ सोहरसराय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हरियाणा की बीजेपी सरकार के दो साल के कुशासन और जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा: कांग्रेस

  • ,
  • इतने यू-टर्न के बाद आकाश आनंद पर ही ठहरी मायावती, यूपी, यूके, पंजाब में सभाओं के साथ खेला Gen-Z दांव

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी: जमानत पर बाहर आए हरियाणा के संदिग्ध को लेकर पिता का चौंकाने वाला खुलासा

  • ,
  • छत्तीसगढ़: चिल्लाते बच्चे, कूदती महिलाएं... जब बिलासपुर के अटल आवास में अचानक लगी भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 जिंदगियां!

  • ,
  • उत्तराखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल हुए