
बिहार के मोतिहारी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक, मोतिहारी के सुगौली में एक एनजीओ के रसोई घर में धमाका हुआ है। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक, सुगौली में एक एनजीओ के किचन में स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जा रहा था, इसी दौरान बॉयलर फट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े हैं। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था।
पुलिस का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी तेज आवाज के साथ बॉयलर फटने से लोगों की नींद खुली और चारों और चीख पुकार मच गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 16 Nov 2019, 11:11 AM IST