हालात

बिहार उपचुनाव: बांकीपुर में ‘नीतीश कुमार’ को 149 और ‘लालू प्रसाद यादव’ को मिले 81 वोट, जानें क्या है पूरा माजरा

नीतीश कुमार के हलफनामे के मुताबिक, 25 साल वर्षीय कुमार पेशे से ‘कंसलटेंट’ हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। इसी तरह लालू प्रसाद यादव के चुनावी हलफनामे के अनुसार, 47 वर्षीय लालू यादव पेशे से किसान हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत कुमार ने जीत दर्ज करके बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है, लेकिन इस उपचुनाव में राज्य के दो प्रमुख सियासी दिग्गजों नीतीश कुमार तथा लालू प्रसाद यादव के हमनाम निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सुर्खियां बटोरीं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को कुल 149 वोट (0.11 प्रतिशत) और लालू प्रसाद यादव को महज 81 वोट (0.06 प्रतिशत) वोट हासिल हुए।

नीतीश कुमार के हलफनामे के मुताबिक, 25 साल वर्षीय कुमार पेशे से ‘कंसलटेंट’ हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.31 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

इसी तरह लालू प्रसाद यादव के चुनावी हलफनामे के अनुसार, 47 वर्षीय लालू यादव पेशे से किसान हैं और उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। लालू प्रसाद यादव की कुल संपत्ति 41 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित करके जीत दर्ज की।

निर्वाचन आयोग के परिणामों के अनुसार, मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 मत मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से पराजित किया