हालात

लालू यादव के OSD रहे भोला यादव गिरफ्तार, CBI ने रेलवे नौकरी घोटाले में की कार्रवाई

रेलवे में कथित नौकरी घोटाला साल 2004-2009 के बीच रेलवे में भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव ने बतौर रेल मंत्री उस समय नौकरी देने के बदले लोगों से जमीनें ली थीं और यह सारा काम उनके ओएसडी रहे भोला यादव देखते थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी भोला यादव को रेलवे में नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। भोला यादव 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के ओएसडी थे।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान भोला यादव की भूमिका सामने आई थी। सीबीआई ने भोला यादव के पटना और दरभंगा के चार ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया। यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई उनकी दो सप्ताह की हिरासत की मांग कर सकती है।

मई में, सीबीआई ने 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के पास से कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों और अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों समेत 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बता दें कि रेलवे नौकरी घोटाला साल 2004-2009 के बीच रेलवे में भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव ने बतौर रेल मंत्री उस समय नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन ली थी और यह सारा काम उनके ओएसडी रहे भोला यादव देखते थे। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

  • ,
  • नेपाल में अपनों का इंतजार जारी! अबतक 900 से ज्यादा लोगों की मौत, 2500 लापता, सामूहिक रूप से हो रहा शवों का अंतिम संस्कार

  • ,
  • 'राहुल गांधी डरने वाले नहीं', कुमारी सैलजा बोलीं- BJP-RSS की जातिवादी मानसिकता के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस

  • ,
  • अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, शामली में पुलिस ने दो आरोपी को किया ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

  • ,
  • कालका-शिमला रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन: फंसी ट्रेन से 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया