हालात

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर सीएम नीतीश कुमार का बयान, कहा, इस घटना ने हमें किया शर्मसार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि मैं आपको यह आश्वस्त करता हूं कि बालिका गृह कांड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना ने हमें शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है, और हाई कोर्ट इसकी निगरानी करे।

पटना में कन्या उत्थान योजना की शुरु करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सभी को यह आश्वस्त करता हूं कि बालिका गृह कांड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।”

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में रहने वाली 34 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले में नीतीश कुमार की सरकार सवालों के घेरे में है। सरकार पर एनजीओ मालिक
ब्रजेश ठाकुर को हर साल 1 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने का आरोप है। सवाल उठ रहे हैं कि नीतीश कुमार की सरकार की नाक के नीचे घिनौना खेल खेला जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मुद्दे पर आरजेडी समेत पूरा विपक्ष नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 03 Aug 2018, 2:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?