बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, राज्य में सरकार भंग करने की सिफारिश की
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि मैंने राज्यपाल से कह दिया है कि वह राज्य सरकार को भंग कर दें।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
बिहार में सियासी ड्रामे पर फिलहाल विराम लग गया है। पटना में राजभवन पहुंचकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि मैंने राज्यपाल से कह दिया है कि वह राज्य सरकार को भंग कर दें।
मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आखिर यह नौबत क्यों आई? इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबकुठ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए हमने सभी पार्टी नेताओं बातचीत करने के बाद यह फैसला है।
नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मुझे पता था कि ऐसा होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। 'ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया' राम गया राम।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए