हालात

बिहार में आसमानी बिजली का कहर, 17 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर, वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो तथा कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी। मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

इधर, राजधानी पटना में मंगलवार की रात पुलिस लाइन में एक विशाल पेड़ गिर जाने से नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है। आनन-फानन में घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, पुलिस महरनिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और हालत का जायजा लिया तथा घायल जवानों का हाल जाना।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार