
बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। राज्य की कुल 38 विधानसभा सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला है। इन सीटों पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशियों के बीच एक हजार से भी कम वोटों का फासला है। कुछ सीटों पर तो 50 से भी कम वोटों का अंतर है। ऐसे में इन सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। बता दें कि मतगणना शुरू हुई थी तो महागठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई थी लेकिन कुछ घंटों बाद ही स्थिति बदल गई. ऐसे ट्विस्ट फिर से भी देखने को मिल सकता है।
166 सीटों पर वोटों का अंतर 5000 से कम
123 सीटों पर मतों का अंतर 3000 से कम
80 सीटों पर यह आंकड़ा 2000 से भी कम
49 सीटों पर मतों का ये अंतर 1000 से भी कम
500 वोट से कम मतों के अंतर वाली 20 सीटें
7 सीटें जहां वोटों का मार्जिन 200 से कम
कुछ सीटों पर तो 50 से भी कम वोटों का अंतर है
Published: undefined
मिसाल के तौर पर बिहारीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ आठ वोटों से जेडीयू प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के मिथिलेश तिवारी सिर्फ 22 वोटों से आगे चल रहे हैं। अतरी विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अजय यादव महज 848 वोट से बढ़त बनाए हैं। जबकि बाजपट्टी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी आरजेडी प्रत्याशी से 380 वोट से पीछे चल रहे हैं।
Published: undefined
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कुल 243 सीटों पर चार राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 74, जदयू 48, राजद 66, कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त हासिल की है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined