हालात

बिहार चुनाव: दादी की फोटो लेकर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से भरा नामांकन, कहा- कोई चुनौती नहीं रखती मायने

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वे अपने नामांकन के दौरान माता-पिता की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं और मेरी दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है। उनकी तस्वीर मेरे पास है और मैं उनके आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रहा हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आरजेडी अध्यक्ष के बड़े बेटे और आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने बृहस्पतिवार को वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। तेज प्रताप को हाल में उनके पिता और राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने हाल में अपनी नयी राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल का गठन किया था।नामांकन दाखिल करने के दौरान तेज प्रताप अपने साथ अपनी दिवंगत दादी की तस्वीर लिए हुए थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद तेजप्रताप ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने महुआ में बहुत काम किया है... जब मैं यहां से विधायक था, तो मैंने इस क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दिलाई थी। अब मैं वादा करता हूं कि अगर जनता मुझे फिर से मौका देती है, तो मैं महुआ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी मंजूर करवाऊंगा। इसके अलावा, मैं क्षेत्र के अन्य विकास कार्य भी जारी रखूंगा।”

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद है। मेरे गुरु वृंदावन से मेरे साथ हैं। महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए जा रहा हूं।

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या वे अपने नामांकन के दौरान माता-पिता की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं और मेरी दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है। उनकी तस्वीर मेरे पास है और मैं उनके आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ रहा हूं।

तेज प्रताप ने कहा कि जब माता-पिता, दादी और गुरु का आशीर्वाद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। मेरी दादी मुझे सबसे प्यारी हैं। महुआ की जनता मुझे बुला रही है और मैं उनके लिए वहां जा रहा हूं।

बता दें कि तेजप्रताप इससे पहले 2020 तक महुआ सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें हसनपुर से चुनाव लड़ाया था। वहीं जनशक्ति जनता दल ने हाल में विधानसभा चुनावों के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे के भेंट चढ़ा, लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

  • ,
  • उत्तराखंड: हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' यज्ञ, कांग्रेस बोली- ये दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक

  • ,
  • 'अपने पश्चाताप के लिए करें भूख हड़ताल', रघुवर दास के छात्र आंदोलन में शामिल होने की घोषणा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

  • ,
  • गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार का कहर! पुलिस मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड की मौत

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-UP-बिहार से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं