हालात

बिहार चुनाव: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे और 26 नवंबर से...

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के मोकामा से जडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी।

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा।

Published: undefined

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।

Published: undefined

आरजेडी नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे। 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

Published: undefined

तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 बरस की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं। युवाओं के लिए एकदम कुछ किया ही नहीं। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच