हालात

बिहारः बालू के अवैध खनन में निलंबित एसपी के ठिकानों पर ईओयू का छापा, करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

शुरुआती जांच में निलंबित एसपी राकेश दुबे की बिल्डरों से साठ-गांठ कर कई राज्यों के आधा दर्जन से अधिक कंस्ट्रक्शन कंपनियों में अवैध तरीके से नकद राशि से निवेश का पता चला है। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, मैरेज हाल, प्लॉट में भी करोड़ों रुपये निवेश किए गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में बालू के अवैध खनन मामले में निलंबित किए गए भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे के पटना और झारखंड के जसीडीह के चार ठिकानों पर गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छापेमारी की, जिसमें आय से अधिक करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित किए जाने का पता चला है। जांच में अब तक 2 करोड़ 55 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।

Published: 17 Sep 2021, 12:02 AM IST

आर्थिक अपराध इकाई के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य की पुष्टि होने के बाद बुधवार को निलंबित दुबे के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि इसके तहत गुरुवार को पटना और झारखंड के जसीडीह के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि दुबे के स्वजनों, मित्रों और व्यावसायिक सहभागियों के जरिए कालेधन को सफेद बनाने यानी मनी लांड्रिंग करने के भी प्रमाण मिले हैं।

Published: 17 Sep 2021, 12:02 AM IST

जांच में उनके द्वारा बिल्डरों से साठ-गांठ कर कई राज्यों के आधा दर्जन से अधिक कंस्ट्रक्शन कंपनियों में अवैध तरीके से नकद राशि निवेश की भी जानकारी मिली है। इसके अलावा होटल, रेस्तरां, मैरेज हाल और भू-खंडों में भी करोड़ों रुपये निवेश किए गए हैं। जांच में यह भी पाया गया है कि अवैध तरीके से कमाए गए करोड़ों रुपये ब्याज पर भी लगाए गए हैं। दुबे द्वारा स्वयं और पत्नी के नाम पर म्यूच्युअल फंड में भी 12 लाख रुपये का निवेश किया गया है।

Published: 17 Sep 2021, 12:02 AM IST

जांच में पाया गया है कि दुबे ने अपने सेवा काल के दौरान वेतन खाते यानी सैलरी अकाउंट से नकद रुपये की निकासी लगभग नगण्य की है। जांच के दौरान पाए गए दस्तावेजों के आधार पर टीम अब आगे जांच कर रही है। जांच में अब तक 2 करोड़ 55 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।

Published: 17 Sep 2021, 12:02 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Sep 2021, 12:02 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: खड़गे ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- चुनाव की ईमानदारी में दखल देने की साफ कोशिश हो रही है

  • ,
  • राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में धांधली की कोशिश! खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, हस्तक्षेप की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: मिडिल ईस्ट संकट और अफगानिस्तान युद्ध से पाक की अर्थव्यवस्था चरमराई और नेतन्याहू का नया वीडियो आया

  • ,
  • पश्चिम बंगाल चुनावः वाममोर्चा ने 192 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • ,
  • केरल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को बनाया प्रत्याशी