हालात

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक होटल से ईवीएम बरामद, सुरक्षा में बरती गई लापरवाही?

डीएम ने कहा कि सेक्टर अधिकारी को कुछ अतिरिक्त ईवीएम रखने के लिए दी गई थीं, ताकि अगर कहीं मशीनें खराब हों तो बदली जा सकें। उन्होंने बताया की ईवीएम बदलने के बाद दो बैलेटिंग यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो वीवीपैट कार में छूट गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग पर ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मुजफ्फरपुर के एक होटल से ईवीएम बरामद हुई हैं। खबरों के मुताबिक, मुजफ्फरपुर शहर के बूथ संख्या 180 के पास एक होटल से कुछ लोग ईवीएम लेकर निकल रहे थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

वहीं इस पूरे मामले में डीएम का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेक्टर अधिकारी को कुछ अतिरिक्त ईवीएम रखने के लिए दी गई थीं, ताकि अगर कहीं मशीनें खराब हों तो बदली जा सकें। उन्होंने बताया की ईवीएम बदलने के बाद दो बैलेटिंग यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट और दो वीवीपैट कार में छूट गई थी।

वहीं इस मामले में ईवीएम के कस्टोडियन सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार को इस पूरे घटनाक्रम के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि आखिर यह मशीनें होटल के कमरे तक कैसे पहुंच गईं।

ईवीएक के इस तरह से बरामद होने के बाद सवाल खेड़े किए गए हैं। सवाल यह कि आखिर अधिकारी ने इन ईवीएम को कार में कैसे छोड़ दी। यह कोई पहला मामला नहीं जब ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा। इससे पहले भी ईवीएम की सुरक्षा में लापवारी के आरोप लग चुके हैं।

इससे पहले 25 अप्रैल को गोवा में कांग्रेस ने चुनाव अधिकारियों द्वारा ईवीएम को लेकर लापरवाही बरतने पर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस का कहना था कि चुनाव अधिकारियों ने ईवीएम को मतदान केंद्र से राज्य के कई संबंधित जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम ले जाने में बहुत ज्यादा देरी की। कांग्रेस का दावा किया था कि उस दौरान मशीनों की सुरक्षा में सेंध लगाई गई थी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील कवथंकर ने पत्रकारों से कहा था, “निर्वाचन आयोग ने ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम ले जाने में जिस तरह का लापरवाहीपूर्ण रवैया अपनाया, उसे देखकर हम आश्चर्यचकित और अचंभित हैं। खासकर उत्तरी गोवा में, जहां ईवीएम बुधवार शाम को स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंची हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 May 2019, 10:52 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो