हालात

बिहार में फिर हुआ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, नालंदा में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

बिहार के नालंदा जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ चार-पांच युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। मनचलों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बिहार के नालंदा में मनचलों ने की छात्रा से छेड़छाड़ 

बिहार में लड़की के साथ सरेआम छेड़खानी करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा में सामने आया है, जहां हिलसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ चार-पांच युवकों द्वारा की जा रही छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हिलसा की रहने वाली 19 साल की एक लड़की अपने एक दोस्त के साथ कोचिंग से लौट रही थी, तभी हिलसा थाना के भरेटी-असाढ़ी मार्ग पर चार-पांच युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और उनमें से एक युवक वीडियो बनाने लगा।

लड़की किसी तरह बदमाशों के चंगुल से तो बचकर भाग निकली, लेकिन कुछ ही देर बाद इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो के मुताबिक, शरारती तत्व लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। नालंदा जिले के पुलिस अधीक्षक ने आज बताया कि घटना 9 जून की है। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का पता कर उसे थाने ले आई। पीड़िता के बयान पर सोमवार को हिलसा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे पहले कैमूर और जहानाबाद में भी इसी तरह छेड़खानी का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्लीः ‘शुद्धीकरण’ के खिलाफ कांग्रेस के कई सांसद थाने पहुंचे, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की, पुलिस का इनकार

  • ,
  • दिल्ली बिल्डिंग हादसा: मालिक दंपति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड, 7 लोगों की गई थी जान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- दवा ज़हरीली, शराब ज़हरीली, पानी ज़हरीला...

  • ,
  • मराठा आरक्षणः अनशन पर बैठे जरांगे से अब नहीं मिलेगा कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल, फडणवीस के मंत्री ने किया ऐलान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: 5 फीसदी महंगी हुई मांसाहारी थाली, घरेलू भोजन की लागत में उछाल और क्रूड ऑयल की तेजी से सहमा बाजार