हालात

बिहारः बाढ़ राहत में लगा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पानी में ही करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

हादसा मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के देसी बाजार में हुआ। दरभंगा में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांटने के बाद सीतामढ़ी की तरफ लौट रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद उसे मुजफ्फरपुर में जलभराव वाले इलाके में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

बिहार में बाढ़ राहत में लगा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पानी में ही करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
बिहार में बाढ़ राहत में लगा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पानी में ही करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग फोटोः IANS

बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत बचाव में लगा सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद पानी में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह रही इस हादस में हेलीकॉप्टर पर सवार पायलट समेत सेना के चारों जवान सुरक्षित हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

यह हादसा मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के देसी बाजार में हुआ है। दरभंगा में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण करने के बाद सीतामढ़ी की तरफ लौट रहे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर में खराबी आने के बाद मुजफ्फरपुर जिले में जलभराव वाले इलाके में उसे आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित दो वायु सेनाकर्मी भी सवार थे। वह सभी सुरक्षित हैं। इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने सभी घायलों को सुरक्षित हेलीकॉप्टर से निकाला। जहां यह हादसा हुआ है, वो जगह चौतरफा पानी से घिरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को घटनास्थल से हटाया। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में आए लोग बची हुई राहत सामग्री अपने साथ लेकर चले गए।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के अनुसार हेलीकॉप्टर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री गिराने के बाद दरभंगा से लौट रहा था। एसएसपी ने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर ने औराई प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बाढ़ वाले इलाके में आपात लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में भारतीय वायुसेना के जवान सवार थे और अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया था।" मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा, ‘‘सभी चार लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर और स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा है।’’

बता दें कि नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद बिहार इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। कई जिले इस समय बाढ़ग्रस्त है। विपक्षी दल आरजेडी के नेता लगातार इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। आरजेडी के नेताओं का आरोप है कि नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे हैं। उन्हें बाढ़ पीड़ितों से कोई लेना देना नहीं है, जबकि नीतीश सरकार का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों की लगातार मदद की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो