हालात

बिहार: 'अगर प्रायश्चित करना है तो निशांत को CM बनाए BJP', पप्पू यादव का तीखा हमला, 'JDU को खत्म करने की थी साजिश'

पप्पू यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी उन्हें खत्म करना चाहती थी, अगर सम्मान देना है तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें।

पप्पू यादव का तीखा हमला, 'JDU को खत्म करने की थी साजिश'
पप्पू यादव का तीखा हमला, 'JDU को खत्म करने की थी साजिश' 

सांसद पप्पू यादव का बीजेपी पर तीखा हमला, निशांत को सीएम बनाने की मांग

नीतीश को सम्मान देना है तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए बीजेपी: पप्पू यादव

पप्पू यादव का आरोप- नीतीश कुमार और जदयू को खत्म करना चाहती थी बीजेपी

'नीतीश को हटाने की क्या मजबूरी थी?': सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी से पूछा सवाल

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गई है और एसआईआर भी पकड़ा गया है। जनता ने 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश को बर्बाद होते देखा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी उन्हें खत्म करना चाहती थी, अगर सम्मान देना है तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज, ब्रह्मर्षि समाज, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी एक हैं। ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गई और आपका एसआईआर भी पकड़ा गया। जनता ने आपको दस साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद होते देख लिया। सभी जाति-धर्मों के लोग तबाह हो चुके हैं। बस आप एक ही वर्ग, माफिया के मुख्यमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश की जनता यह जान चुकी है।"

उन्होंने कहा, "मैंने कहा न कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, सिर्फ अर्जुन के लक्ष्य की तरह उत्तर प्रदेश पर केंद्रित हैं। सीट कोई मायने नहीं रखती।

उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस क्यों मना रहे हैं? नीतीश संवाद से अच्छी नीतीश सरकार है? तीन महीने पहले सत्ता में लाए थे, अब तीन महीने बाद ऐसा क्या हो गया? नीतीश कुमार ने कौन-सी बीमारी पकड़ ली कि उन्हें हटा दिया?

निर्दलीय सांसद ने कहा कि आप रेल मंत्री से लेकर अब तक उन पर गलत नजर रखे हुए थे कि नीतीश को खत्म करना है। चाहे वह भोज का प्रकरण हो, चाहे डीएनए का प्रकरण हो, चाहे विधानसभा में गाली-गलौज का प्रकरण हो, महिलाओं के सवाल पर हमेशा नीतीश कुमार को नीचा दिखाया गया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती थी कि जेडीयू खत्म हो जाए। इसलिए अगर प्रायश्चित्त करना हो तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दो। अगर इतना ही सम्मान देना हो तो लालू यादव, रामविलास पासवान और नीतीश कुमार पुलों और चौकों से बहुत ऊपर हो चुके हैं। यदि आपको नीतीश कुमार की इतनी याद आती है तो निशांत को मुख्यमंत्री बना दो।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए