हालात

बिहार में बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनों के बीच घिरे CM नीतीश, JDU विधायकों का सरकार पर निशाना, तेजस्वी की तारीफ

जेडीयू अमरनाथ गामी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते। तेजस्वी यादव ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं। बिहार की किसी सरकार ने बेरोजगारी को केंद्र में रखकर काम नहीं किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और बीजेपी-जेडीयू के कुशासन से जनता तो परेशान है ही, अब सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के अंदर भी इन मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है। आलम यह जेडीयू के विधायक अपनी ही सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं और आरजेडी की तारीफ कर रहे हैं। जेडीयू के दो विधायकों ने बिहार में बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है और सीएम नीतीश कुमार को घेरा है।

जेडीयू अमरनाथ गामी ने कहा, “बिहार में बेरोजगारी है वरना लोग राज्य छोड़कर नहीं जाते। तेजस्वी यादव 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन सिर्फ उससे मदद नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार की मदद के बिना बेरोजगारी को हटाना मुमकिन नहीं है। बिहार की किसी सरकार ने बेरोजगारी को केंद्र में रखकर काम नहीं किया।”

अमरनाथ गामी के अलावा पार्टी के एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने भी अपनी ही सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 15 सालों में बिहार में बेरोजगारी की वजह से पलायन बढ़ गया है। जावेद इकबाल अंसारी ने कहा, “विपक्ष के नेता 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। बिहार में पिछले 10 से 15 सालों में बेरोजगारी की वजह से पलायन बढ़ा है, लोग काम करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं और बेइज्जत होते हैं। जो भी युवाओं के भविष्य की खातिर सड़क पर उतरेगा, उसकी सराहना की जानी चाहिए।”

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार पार्टी में आवाज उठ रही है। इससे पहले सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर नीतीश कुमार के खिलाफ जेडीयू में आवाज बुलंद की गई थी। आवाज उठाने वाले जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और जेडीयू महासचिव पवन वर्मा को नीतीश कुमार ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Feb 2020, 11:13 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग बढ़ेगा आगे? लंबित नोटिस पर चर्चा तेज, विपक्ष के 9 गंभीर आरोपों पर एक्शन की मांग