हालात

बिहार: लालू यादव ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- मुफ्त अनाज के बजाय बाढ़ की रोकथाम पर ध्यान दे बीजेपी सरकार

लालू यादव ने कहा कि नेपाल से आने वाली नदियों के रखरखाव के लिए बिहार को पर्याप्त धन नहीं मिलता है। उन्होंने मोदी सरकार से आग्रह किया कि चुनाव के समय मुफ्त अनाज की घोषणाओं के बजाय बाढ़ की स्थायी रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को केंद्र और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नेपाल सरकार से ठोस बातचीत की जानी चाहिए और बिहार को उसके हिस्से का वित्तीय सहयोग मिलना चाहिए।

लालू यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया। आरजेडी प्रमुख ने दावा किया कि वर्ष 2004 से 2009 के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-1 (यूपीए) सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव से बिहार को विकास कार्यों के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिलवाया था।

लालू यादव ने आरोप लगाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के समय बिहार को उसके हिस्से का बजट और पर्याप्त सहायता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उस समय पंचवर्षीय योजनाओं में भी बिहार के साथ उपेक्षा की जाती थी।

लालू यादव ने कहा कि 2011 में जब बिहार में जेडीयू-बीजेपी सरकार थी, तब भी उन्होंने संसद में राज्य में बाढ़ और उसके अधिकारों से जुड़ा मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी मांग वही है कि बिहार को उसके साख-जमा अनुपात (सीडीआर) और योगदान के अनुरूप वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

लालू यादव ने कहा कि नेपाल से आने वाली नदियों के रखरखाव के लिए बिहार को पर्याप्त धन नहीं मिलता है। उन्होंने मोदी सरकार से आग्रह किया कि चुनाव के समय मुफ्त अनाज की घोषणाओं के बजाय बाढ़ की स्थायी रोकथाम की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

लालू यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में बिहारी रोजगार के लिए देश-विदेश पलायन करते हैं और अपनी कमाई राज्य में भेजते हैं, लेकिन उसके अनुपात में बिहार में सार्वजनिक निवेश नहीं किया जाता। आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार भीख नहीं मांग रहा है, बल्कि अपने अधिकार और योगदान के अनुरूप संसाधनों की मांग कर रहा है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 10 सितंबर को SC में होगी सत्य निकेतन हादसे पर सुनवाई, कोर्ट ने कहा- जरूरत पड़ी तो मामला अपने पास ट्रांसफर कराऐंगे

  • ,
  • भूपेन हजारिकाः असम की मिट्टी से निकली वह आवाज, जिसमें सिर्फ सुर नहीं, समाज की आवाज भी सुनाई देती थी

  • ,
  • 'आपको न्याय मिलेगा...' दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की बेरहमी से हत्या पर भड़के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

  • ,
  • जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत से बवाल, चाकू से हुआ था हमला, बाजार बंद, 6 मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

  • ,
  • मुझे नहीं पता बागेश्वर बाबा कौन हैं, उन्हें बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं: सौगत रॉय