हालात

बिहार: जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने यात्री को मारी गोली

यात्रियों के विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री पर गोली भी चलाई। जिससे यात्री जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद ट्रेन कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक खड़ी रही।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। वहीं यात्रियों के विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री पर गोली भी चलाई। जिससे यात्री जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद ट्रेन कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार, जख्मी यात्री की पहचान बेतिया जिले के मिट्ठु कुमार के रूप में हुई है। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बारे में जख्मी यात्री का कहना है कि वह दरभंगा से अमृतसर जाने के लिए जननायक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुआ था। इसी दौरान कर्पूरीग्राम स्टेशन के पास दो की संख्या में आए अपराधियों ने लूटपाट शुरू कर दी।

दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की। इस फायरिंग की घटना में मिट्ठू साह के बांये पैर में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने उसका मोबाइल और पैसे भी लूट लिए। घायल यात्री ने बताया कि अपराधियों ने अन्य यात्रियों के सामान और पैसे लूट लिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

  • ,
  • 'मुंबई में प्रदर्शन के लिए जा रहे आदिवासी छात्रों को हिरासत में लिया गया', कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप