हालात

नीतीश सरकार में महफूज नहीं है बेटियां, नाबालिग स्कूली छात्रा ने प्रिंसिपल समेत 18 लोगों पर लगाया रेप का आरोप

बिहार के छपरा में स्कूली छात्रा ने प्रिंसिपल और 2 शिक्षकों के साथ 15 छात्रों पर रेप करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   बिहार के छपरा में 18 लोगों पर स्कूली छात्रा से रेप करने का आरोप

बिहार के छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। रेप और ब्लैकमेल करने के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल के साथ ही 2 शिक्षक और 15 छात्र पर आरोप लगा है। पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें प्रिंसिपल, 2 छात्र और 1 शिक्षक शामिल हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि स्कूली छात्रा से प्रिंसिपल पिछले सात महीने से रेप कर रहा था। शुक्रवार की सुबह पीड़ित छात्रा ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। इस मामले में आज कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।

पीड़िता के मुताबिक दिसंबर 2017 में उसके क्लास के छात्र ने उसके साथ रेप किया था और पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे पर कैद कर लिया था, जिसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी छात्र के अन्य साथियों ने भी पीड़िता के साथ रेप किया। जब पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की तो उसने भी 2 शिक्षकों के साथ मिलकर उसका यौन शोषण किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • 'समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता', राहुल ने मोदी पर कसा तंज, ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर की साझा

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान