हालात

बिहार: पुलिस ने माना, मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ था दुष्कर्म

मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की एक टीम ने राज्य के सभी बालिका गृहों का सोशल ऑडिट किया था। टीम ने 26 मई को उसकी रिपोर्ट बिहार सरकार और मुजफ्फरपुर जिला प्रशसन को भेजी, जिसमें यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ दुष्कर्म

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले यह आंकड़ा 29 बताया जा रहा था।

मुजफ्फरपुर पुलिस महानिरीक्षक (एसएसपी) हरप्रीत कौर ने कहा, “मुजफ्फरनगर बालिका गृह में 29 नहीं बल्कि 34 लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ।” पिछले सप्ताह 42 लड़कियों के मेडिकल परीक्षण में खुलासा हुआ था कि 29 नाबालिग लड़कियां दुष्कर्म का शिकार थीं।

इस मामले को लेकर बिहार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में कई तरह के ड्रग्स और अबॉर्शन संबंधित दवाओं का इस्तेमाल हुआ है। इसके बावजूद भी, मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर को सरकार बचा रही है। वह कब गिरफ्तार होगा? आखिर कब तक राज्य में बच्चियों के साथ बलात्कार होते रहेंगे?

मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की एक टीम ने राज्य के सभी बालिका गृहों का सोशल ऑडिट किया था। टीम ने 26 मई को उसकी रिपोर्ट बिहार सरकार और मुजफ्फरपुर जिला प्रशसन को भेजी, जिसमें यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद मुजफ्फरपुर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विपक्ष के दबाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Jul 2018, 3:45 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर