हालात

बिहार: विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे नीतीश कुमार, इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा है खत्म

जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार लगातार चौथी बार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। 2006 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने बाद वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। नीतीश कुमार का वर्तमान कार्यकाल मई में समाप्त होगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेताओं ने यह जानकारी दी। जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार लगातार चौथी बार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे। 2006 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने बाद वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। नीतीश कुमार का वर्तमान कार्यकाल मई में समाप्त होगा।

निर्वाचन आयोग ने हाल ही में बिहार विधान परिषद की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च है। मतदान 21 मार्च को होना है।

इन नेताओं का खत्म हो रहा है कार्यकाल 

बीजेपी के शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय और संजय पासवान का कार्यकाल खत्म हो रहा। वहीं, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और हम नेता संतोष कुमार सुमन भी एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनका कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। वहीं, कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी