
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर जीवन भर शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाले सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि इन दिनों शराब के नशे में धुत पाए जा रहे हैं। हाल ही में ऐसे दो वाकये सामने आए हैं, जिनमें कृषि विभाग का एक अधिकारी और एक गांव का मुखिया शराब के नशे के धुत पाए गए और इसी हालत में वाहन भी चला रहे थे।
Published: undefined
पहली घटना अरवल जिले की है, जब बिहार कृषि विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार शाम मेहंदिया थाना क्षेत्र के जय बीघा गांव में एक पान की दुकान को टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकान के अंदर मौजूद पान बेचने वाला घायल हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को काबू कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
Published: undefined
मेहंदिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमित कुमार ने बताया कार चालक की पहचान बक्सर के कृषि अधिकारी और आरा के मूल निवासी पिंटू सिंह उर्फ ओम सिंह के रूप में हुई है। वह नशे की हालत में कार चला रहा था। उसकी जांच में ब्रीथ एनालाईजर में 151 प्वाइंट शराब की अत्यधिक मात्रा की पुष्टि हुई है। वह दुर्घटना के समय शराब के नशे में था और राष्ट्रीय राजमार्ग 139 के जरिए अपने पैतृक स्थान आरा लौट रहा था।
Published: undefined
दूसरी घटना कटिहार जिले की है, जहां शुक्रवार रात एक नवनिर्वाचित मुखिया लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया। प्राणपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजीव कुमार झा ने कहा कि ग्राम प्रधान बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक कार के तेजी से जाने पर उसका पीछा किया गया और जब वाहन को रोककर उसकी जांच की गई तो वह नशे की हालत में पाया गया था। घटना के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं और शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published: undefined
गौरतलब है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली है। इसका मकसद लोगों को शराब छोड़ने और बिहार में मद्य निषेध कानून को सफल बनाने के लिए प्रेरित करना है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined