हालात

बिहार: पटना दीवानी कोर्ट और गयाजी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिला ई-मेल, सुरक्षा की गई कड़ी

पटना दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसी तरह गया सिविल कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला प्रशासन ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

बिहार के कई बड़े कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पटना, गया को सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए यह धमकी दी गई है। पटना दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

पटना (मध्य)की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा ने बताया कि तलाशी अभियान आम लोगों को किसी तरह की असुविधा पहुंचाए बिना पूरा किया गया। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया मेल में दी गई धमकी झूठी प्रतीत होती है।”

Published: undefined

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पटना दीवानी अदालत के एक वरिष्ठ न्यायाधीश को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर के भीतर विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बम निरोधक दस्ता तथा खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

दीक्षा ने बताया कि अदालत परिसर के भीतर स्थित सभी कार्यालयों की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर परिसर में आगंतुकों की तलाशी ली जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटना दीवानी अदालत की सुरक्षा का ऑडिट कराने का फैसला लिया गया है।

Published: undefined

गया सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी

इसी तरह गया सिविल कोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिला प्रशासन ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया है और आसपास के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई, जिससे कोर्ट परिसर और उसके आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined