हालात

बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया

प्रस्तावित मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें वाहनों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन प्रतिकात्मक फोटो

बिहार की राजधानी पटना में अपनी मांगों को लेकर गांधी मैदान में जुटे बी. फार्मा डिग्रीधारकों और राज्य पुलिस चालक भर्ती के अभ्यर्थियों को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बी.फार्मा डिग्रीधारक राज्य सरकार की फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि चालक भर्ती के अभ्यर्थी चाहते हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षित 1,100 से अधिक रिक्त पदों को पात्र पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवंटित किया जाए।

प्रस्तावित मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें वाहनों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों का पीछा भी किया। पुलिस ने हालांकि प्रदर्शनकारियों का पीछा किए जाने के दावे को खारिज कर दिया।

गांधी मैदान थाना प्रभारी (एसएचओ) अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया, “कुछ लोग यहां अवैध रूप से प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। उनके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। हमने कई लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि उनकी सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।”

  • बड़ी खबर LIVE: CJP प्रदर्शन से पहले SC का निर्देश- मेट्रो और ट्रेनों पर पूरी रोक नहीं, नियंत्रित तरीके से जारी रहेंगी सेवाएं

  • ,
  • सिनेजीवन: रोहित शर्मा की होस्टिंग के मुरीद हुए सितारें और अरमान मलिक ने गाने 'सब्र' के जरिए दिया खास संदेश

  • ,
  • CJP प्रदर्शनः दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नियंत्रित तरीके से सेवाएं चलाने का निर्देश

  • ,
  • 2026 का साहित्य का नोबेल: मिथक, स्मृति और भाषा की सीमाओं को तोड़ती कवयित्री आन कार्सन

  • ,
  • जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन और संघर्ष रहेगा जारी; इंडिया गठबंधन के नेताओं का ऐलान