हालात

बिहार: पटना में प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई गंभीर रूप से घायल 

पटना के कारगिल चौक के पास दारोगा परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने बुरी तरह पीटा, जिससे कई अभ्यर्थी घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज 

पटना के कारगिल चौक पर बिहार पुलिस ने दारोगा और एसएससी अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां भांजी, जिसमें कई अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस भगदड़ और लाठीचार्ज में आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।

यह कार्रवाई तब हुई जब दारोगा और एसएससी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक बस में बैठे लोग दहशत में आ गए थे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चोट से बचने के लिए कई यात्री खिड़की के नीचे छिपने की कोशिश कर रहे हैं और कई यात्री डर से रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कारगिल चौक से अशोक राजपथ तक बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

11 मार्च को दारोगा की भर्ती परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था और सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र को अभ्यर्थियों ने सही पाया तो परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे और साथ ही यह मांग भी रखी कि नई तिथि की घोषणा जल्द की जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?