हालात

बिहार के गोपालगंज में नुपुर शर्मा के समर्थन में लगे पोस्टर, गहरी साजिश की आशंका!

बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में रातों रात पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में 'आई स्पोर्ट नूपुर शर्मा' लिखा हुआ है। पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी नहीं लगी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के गोपालगंज जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में रातों रात पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में 'आई स्पोर्ट नूपुर शर्मा' लिखा हुआ है। पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी नहीं लगी है।

फोटो: IANS

पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात गोपालगंज शहर के शैक्षणिक संस्थान, पार्क, मंदिर और करीब सभी चौक-चौराहों पर नूपुर शर्मा के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर किसने लगाए, इसका अब तक पता नहीं चल सका है।

फोटो: IANS

शहर में हालांकि पोस्टर देखे जाने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गई है। इधर, सोशल मीडिया पर भी पोस्टर को जमकर वायरल किया जा रहा है। कई लोग इन पोस्टरों के साथ नुपुर शर्मा के समर्थन की बात कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम संगठनों ने रविवार को नूपुर शर्मा के विरोध में प्रदर्शन जुलूस निकालने का आह्वान किया था, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस सोशल साइटों सहित सभी चौक चौराहों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि शांति बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आईटी सेल भी सोशल साइटों पर नजर बनाए हुए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jun 2022, 3:17 PM IST