हालात

बिहार: वैशाली में सात जिंदा बम मिले, लोगों में दहशत, सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई गश्ती

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वायड की मदद से सभी बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद सभी बमों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए थाने में लाए गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में वैशाली जिले के महनार प्रखंड में स्थित करनौती पंचायत के शेखपुरा क्षेत्र में सात जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम डिस्पोजल स्क्वायड की मदद से सभी बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद सभी बमों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए थाने में लाए गए। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है कि आखिर ये बम यहां कैसे पहुंचे और किसने रखे।

Published: undefined

इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं घर पर था और बच्चों ने शोर मचा रहे थे कि बम मिले हैं। इसके बाद मैं भी मौके पर पहुंच गया। तो यहां वास्तव में सूतली से बंधे सात बम थे। पुलिसकर्मी बमों को एक बाल्टी में रख रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • फिराक गोरखपुरी: मुंहफट मिजाज और विरोधाभासी व्यक्तित्व, शायरी में दर्द-मोहब्बत के साथ जीवन का दर्शन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...