हालात

बिहार: सीवान जेल में एक ही नाम का गड़बड़झाला, जिस कैदी को होना था रिहा वो अब भी जेल में, अपराधी निकला बाहर

बिहार के सीवान कारागार से एक अनोखा मामला सामने आया है। दो कैदियों के एक ही नाम होने से पैदा हुई गलतफहमी की वजह से जेल प्रशासन ने गलत कैदी को बेल पर रिहा कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस रिहा हुए कैदी को पकड़ने में जुटी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के सीवान जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल सीवान में बंद एक कैदी को सीजेएम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया, लेकिन एक ही नाम के दो कैदी होने से जेल प्रशासन ने गलत कैदी को बेल पर रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि गलत रिलीज ऑर्डर जारी होने की वजह यह सब गड़बड़झाला हुआ है। इस घटना के बाद प्रशासन सकते में है।

दरअसल, बिहार के सीवान जेल में गुल मोहम्‍मद नाम के दो कैदी बंद थे। इनमें से एक कैदी ने जमानत की याचिका की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। लेकिन रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद जेल प्रशासन ने जेल में बंद गुल मोहम्‍मद नाम के दूसरे कैदी को रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि गलतफहमी के कारण जो कैदी रिहा हो गया वो पेशेवर अपराधी है। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए भटक रही है।

इस घटना को लेकर जेल में बंद गुल मोहम्‍मद के वकील एमए खान ने बताया कि ऐसा जानबूझकर नहीं हुआ है, यह क्‍लर्क की गलती से हुआ है। इसे हम स्लिप ऑफ पेन कह सकते हैं।

चलिए बात करते है गुल मोहम्‍मद की जिसे गलती से छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि रिहा हुए गुल मोहम्मद शातिर अपराधी है और अभी उसके ऊपर मामला लंबित है। इस गुल मोहम्म्द गुठनी थाना क्षेत्र के डकैती कांड में गिरफ्तार किया गया था।

दूसरा गुल मोहम्मद असांव थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव का निवासी है। इसी गुल मोहम्मद ने जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसकी याचिका को मंजूर करते हुए जमानत दे दी गयी है। लेकिन लिपिकीय त्रुटि की वजह से उसे अब जेल में रहना पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस